
सहजनवां में सपा की हुंकार फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: Samajwadi Party के सहजनवां कैंप कार्यालय पर आयोजित अहम बैठक में शनिवार को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर जोरदार मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी से कैंप कार्यालय पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर नजर आया।
नौजवानों और आम जनता की लड़ाई
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सहजनवां Yashpal Singh Rawat ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों और आम जनता की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
लोगों से संवाद बढ़ाने का संदेश
पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं से परेशान है तथा समाजवादी पार्टी ही उनकी उम्मीदों की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने और हर वर्ग के लोगों से संवाद बढ़ाने का संदेश दिया।
UP Crime: प्यार, धोखा और फरारी, बिहार में छिपा दरिंदा को पुलिस ने ऐसे दबोचा
कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठन विस्तार अभियान, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण से ही पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
जनता की आवाज
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरिश यादव, महिला सभा जिला अध्यक्ष अनारकली मौर्य, मो. अली, राजेश सिंह सैथवार, दुर्गेश मास्टर, गौतम, हरेंद्र यादव, रामजतन उर्फ चिखुरी, ताज मोहम्मद, मजनु और प्रमात्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Gorakhpur
Published : 10 May 2026, 5:24 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News Samajwadi Party UP News