
खजनी में महिला शक्ति का उबाल
Gorakhpur: जनपद के खजनी क्षेत्र में बुधवार को महिला शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला, जब ब्लॉक प्रमुख खजनी अंशु सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। खजनी चौराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष द्वारा किए गए विरोध के प्रति कड़ा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने इंडी गठबंधन के नेताओं का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की।
क्या है पूरी खबर?
प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह से जोश और आक्रोश से भरा रहा। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “नारी सम्मान में ठेस नहीं सहेंगे”, “महिला अधिकारों का अपमान नहीं चलेगा” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे चौराहे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
इस मौके पर भाजपा नेत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “नारी शक्ति को कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। आज की महिला जागरूक है, सशक्त है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को पूरी तरह तैयार है।” उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता
अंशु सिंह ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की सराहना करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। देश की हर नारी आज उनके साथ खड़ी है और उनके नेतृत्व में खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही है।”
समन के बावजूद पेश नहीं हुए! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
समर्थन और विपक्ष के विरोध की निंदा
प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, जगदीश चौरसिया, अंशुमाली धर द्विवेदी, विनोद शर्मा, आदर्श राम त्रिपाठी, अवध बिहारी मिश्रा, सुशील सिंह और मान सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण बिल के समर्थन और विपक्ष के विरोध की निंदा की। यह प्रदर्शन न सिर्फ राजनीतिक संदेश देने में सफल रहा, बल्कि यह भी स्पष्ट कर गया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग और मुखर हो चुकी हैं।
Location : Gorakhpur
Published : 1 May 2026, 4:43 AM IST