
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Gorakhpur: सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली युवती के भाई के साथ पीपीगंज थाना क्षेत्र का एक युवक मजदूरी करता था। इसी दौरान युवक का युवती के घर आना-जाना शुरू हुआ और धीरे-धीरे उसने परिवार का विश्वास जीत लिया। करीब दो वर्षों तक यह संपर्क बना रहा। इस दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
बदायूं में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
युवती से फोन पर संपर्क
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ बनाए गए संबंधों का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। वह लगातार युवती से फोन पर संपर्क में रहता और शादी का भरोसा देता रहा। जब दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने सहमति जताते हुए 6 जुलाई 2026 को शादी की तारीख भी तय कर दी।लेकिन शादी की तारीख नजदीक आते ही आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और युवती के निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से पीड़िता और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल
पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।यह घटना न केवल महिलाओं की सुरक्षा बल्कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Location : Gorakhpur
Published : 22 April 2026, 5:35 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News