Gorakhpur: रामगढ़ताल रिंग रोड के पास जलाशय में उतराता मिला शव, इलाके में सनसनी

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में जलाशय से एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह दिखे इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ एक हादसा है या इसके पीछे छिपा है कोई बड़ा राज?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 June 2026, 12:52 PM IST

Gorakhpur: कैंट थाना क्षेत्र के रामगढ़ताल रिंग रोड के समीप स्थित जलाशय में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जलाशय में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर कैंट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को जलाशय से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जलाशय में उतराता दिखा शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ लोगों की नजर जलाशय में उतरा रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

कन्नौज एसपी ने देर रात को चलाया हंटर, कई दरोगाओं और पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर; यहां देखें पूरी सूची

कई दिनों से पानी में था शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत लगभग चार दिन पहले हुई होगी। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव काफी हद तक फूल गया था, जिससे पहचान करने में भी कठिनाई हो रही है। मृतक की उम्र लगभग मध्यम आयु वर्ग की बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे दुर्घटना से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों द्वारा अन्य आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

कासगंज में बरपा प्रकृति का कहर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 3 बच्चे गंभीर; जानिये कैसे हुआ हादसा

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कैंट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं घटना को लेकर एसएचओ से कई बार फोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन सियूजी नंबर नही उठा, जिससे पुलिस पक्ष का बयान नही मिल सका।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 June 2026, 12:52 PM IST