राप्ती की पुरानी धारा से आधुनिक पहचान तक: रामगढ़ ताल बना गोरखपुर की शान, देखें Video
गोरखपुर का रामगढ़ ताल राप्ती नदी की पुरानी धारा से बना एक ऐतिहासिक जलाशय है। यह स्थल इतिहास, लोककथाओं और आधुनिक पर्यटन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। बोटिंग, मल्टीमीडिया फाउंटेन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाओं के साथ रामगढ़ ताल आज गोरखपुर का प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है।