
लोगों को लौटाए उनके मोबाइल
Gorakhpur: गोरखपुर जिले में डिजिटल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए, पुलिस प्रशासन ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। CCTNS सेल द्वारा किए गए इस अभियान में 753 एंड्रॉयड मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,24,60,900 रुपये आंकी गई है।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि के पीछे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी CEIR पोर्टल के मार्गदर्शन में कार्यरत CCTNS टीम का समर्पण है। भारत सरकार के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल की मदद से, गोरखपुर पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग और बरामदगी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
नैनीताल एसएसपी ने बुलाई Crime Meeting, कहा- नशा तस्करों पर चलेगा गैंगस्टर एक्ट का डंडा
गोरखपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए CCTNS टीम ने CEIR पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कीं। इसके बाद पोर्टल द्वारा साझा की गई सिम लोकेशन, IMEI और अन्य डिटेल्स का विश्लेषण कर, थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और आरक्षियों ने सक्रिय कार्रवाई की। त्वरित समन्वय से 753 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे गए।
गोरखपुर में अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 1785 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2,95,87,628 रुपये है। यह आंकड़ा गोरखपुर पुलिस की तकनीकी दक्षता, सतर्कता और सक्रियता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
हरिद्वार में ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश, ऑपरेशन कालनेमि में दो ढोंगी बाबा गिरफ्तार
| चरण | मोबाइल बरामद | अनुमानित कीमत |
|---|---|---|
| प्रथम | 4 | ₹43,748 |
| द्वितीय | 29 | ₹6,13,735 |
| तृतीय | 51 | ₹9,49,513 |
| चतुर्थ | 77 | ₹12,80,496 |
| पंचम | 120 | ₹20,40,423 |
| षष्ठम | 267 | ₹43,44,821 |
| सप्तम | 224 | ₹35,05,681 |
| अष्टम | 260 | ₹43,48,311 |
| नवम | 753 | ₹1,24,60,900 |
Location : Gorakhpur
Published : 14 September 2025, 12:15 AM IST
Topics : CCTNS Digital Crime Gorakhpur News Gorakhpur Police