गोरखपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: डकैती से पहले 4 कुख्यात महिलाएं गिरफ्तार, एक आदमी के साथ मिलकर करने वाली थी कांड

गोरखपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 14 September 2025, 4:10 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जिले की गीडा थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी योजना को समय रहते विफल करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन लोगों को उस समय हिरासत में लिया जब वे किसी गंभीर अपराध की तैयारी में थे। पुलिस को मौके से हथियार और एक कार भी बरामद हुई है।

अपराधियों के कब्जे से क्या-क्या मिला?

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम गुड्डी पत्नी बबलू, शीला पत्नी बुद्धु, सुनीता पत्नी अनील, पूजा पत्नी रवि और अशोक यादव पुत्र प्रेमलाल यादव हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से डकैती की योजना बना रहा था। उनके कब्जे से 5 ब्लेड के टुकड़े, 4 कटर, 2 कैंची, 3 पेचकस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: बुआ के घर खेलते-खेलते हुई मासूम की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा

एसएसपी ने चलाया विशेष अभियान

थाना गीडा में इस संबंध में मुकदमा संख्या 542/2025, धारा 310(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

नैनीताल एसएसपी ने बुलाई Crime Meeting, कहा- नशा तस्करों पर चलेगा गैंगस्टर एक्ट का डंडा

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

गुड्डी: हत्या और चोरी के गंभीर मामलों में लिप्त, शाहपुर और एम्स थानों में तीन मुकदमे दर्ज।
शीला: बड़हलगंज थाने में चोरी और लूट का एक मामला।
पूजा: कैंट, गुलरिहा और शाहपुर थानों में चोरी और लूट के चार केस।
सुनीता और अशोक यादव: इनके खिलाफ यह पहला मामला प्रतीत होता है, हालांकि इनकी संलिप्तता की जांच जारी है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 13 September 2025, 10:31 PM IST