गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी की है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 February 2026, 11:48 PM IST

Gorakhpur: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं-0032/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सक्षम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1), 333 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुरानी रंजिश में की गई फायरिंग

घटना 20 फरवरी 2026 की रात्रि की बताई जा रही है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त अपने साथियों के साथ वादिनी के घर पहुंचा। वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और जान लेने की नीयत से फायरिंग की गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद मुख्य वांछित अभियुक्त सक्षम मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार अभियुक्त सिधारीपुर, थाना तिवारीपुर का निवासी है तथा उसका स्थायी पता ग्राम गोपालपुर, थाना गोला बाजार बताया गया है।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, जानिए कैसे हुआ हादसा

 टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह के साथ उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य (चौकी प्रभारी नखास), उपनिरीक्षक पंकज कुमार (चौकी प्रभारी बक्शीपुर), उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, उपनिरीक्षक दीपशिखा रंजन (चौकी प्रभारी नगर निगम) तथा कांस्टेबल शैलेष प्रताप आनंद शामिल रहे।

जिला कारागार गोरखपुर की इस प्रदर्शनी ने मोहा मन, जानिए बंदियों की इस पहल की क्यों हुई प्रशंसा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 23 February 2026, 11:48 PM IST