Gorakhpur: महिला डॉक्टर से छेड़खानी करना पड़ा मंहगा, दो को मिली ये सजा

जनपद के थाना एम्स क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद शहर में एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Gorakhpur: शहर में महिलाओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। थाना एम्स क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। घटना 22 फरवरी 2026 की रात्रि की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी ओरियन मॉल से बाहर निकल रही थीं, तभी तीन युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। महिला द्वारा अनदेखा कर आगे बढ़ने पर आरोपी उनका पीछा करते हुए AIIMS Gorakhpur के गेट नंबर 2 तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां युवकों ने महिला के साथ गलत हरकत की। जब वादिनी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना से आहत महिला ने तत्काल पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना एम्स में मु0अ0सं0 52/2026 के तहत धारा 74, 296(ए), 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, जानिए कैसे हुआ हादसा

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी उमा नगर, थाना कोतवाली देवरिया तथा अमृत विश्वकर्मा पुत्र विजयशंकर निवासी रामनाथ उत्तरी देवरिया के रूप में हुई है। दोनों को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला कारागार गोरखपुर की इस प्रदर्शनी ने मोहा मन, जानिए बंदियों की इस पहल की क्यों हुई प्रशंसा

इस घटना के बाद शहर में एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 24 February 2026, 1:25 AM IST

Advertisement
Advertisement