Haridwar: रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार, गोली मारने की दी थी धमकी
जनपद की पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों ने एक होम्योपैथिक डॉक्टर से साढ़े तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर डॉक्टर और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।