Gorakhpur: ‘चीते’ की अफवाह से गांव में दहशत, वन विभाग का अलर्ट

जनपद के खजनी थाना अंतर्गत भिंटी खोरिया गांव में बीते दो दिनों से ‘चीते’ के घूमने की अफवाह ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गांव में देर शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं, जबकि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 April 2026, 7:39 AM IST

Gorakhpur: जनपद के खजनी थाना अंतर्गत भिंटी खोरिया गांव में बीते दो दिनों से ‘चीते’ के घूमने की अफवाह ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गांव में देर शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं, जबकि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

अफवाह के बीच वन विभाग की टीम लगातार इलाके में कैंप कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। सहजनवा रेंज के रेंजर अरविंद यादव तथा बाँसगांव रेंज के रेंजर राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीमें गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। विभाग द्वारा कई स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी जंगली जानवर की वास्तविक मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

मौजूदगी का कोई ठोस प्रमाण नहीं

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिंटी खोरिया में एक कुत्ते पर अज्ञात वन्यजीव द्वारा हमला किए जाने की सूचना सामने आई। इस घटना के बाद गांव में ‘चीते’ के आने की चर्चा तेजी से फैल गई। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक चीते की मौजूदगी का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

वन विभाग के अनुसार, चीता आमतौर पर शिकार के दौरान गर्दन पर वार करता है, जबकि इस मामले में कुत्ते पर झपट्टा मारे जाने के संकेत मिले हैं, जिससे यह हमला किसी अन्य छोटे मांसाहारी जीव का प्रतीत होता है। मौके पर मिले पदचिन्हों के आधार पर अधिकारियों ने ‘उद्दबिलाव’ या ‘वनबिलाव’ (जंगली बिल्ली) होने की आशंका जताई है। इधर दो दिनों गांव सोसल प्लेटफार्मो पर चीते का फोटो वायरल कर दहसत फैला रहे है । कोई वास्तविक चित से वाकिब नहीं है।

Gorakhpur: फर्जी शादी के नाम पर अंतरराज्यीय ठगी गैंग का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

गांव में भय का माहौल

रेंजर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। टीम लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन अब तक चीते की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।” फिलहाल गांव में वन विभाग के गार्ड तैनात कर दिए गए हैं, जो दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं। अफवाहों के बीच प्रशासन और वन विभाग की सक्रियता से स्थिति पर काबू बनाए रखने की कोशिश जारी है, लेकिन गांव में भय का माहौल अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 April 2026, 7:39 AM IST