100 मीटर सड़क बनी सिरदर्द, बनरही गांव ने कर डाला ये कांड

गोला ब्लॉक क्षेत्र के बनरही गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 4:58 PM IST

Gorakhpur: गोला ब्लॉक क्षेत्र के बनरही गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि महज सौ मीटर सड़क न बनने के कारण पूरा गांव परेशान है।

क्या है पूरी खबर?

ग्रामीणों के अनुसार गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला करीब सौ मीटर का रास्ता अब भी कच्चा है। बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की।

अब जाम नहीं करेगा परेशान…नैनीताल का स्मार्ट ट्रैफिक प्लान, जानें ऐसे मिलेगी राहत

शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। गांव के अजय पांडेय, रामेश्वर दुबे, श्रीकांत यादव, रामकलव, रामदरश यादव, राहुल दुबे, अमित यादव, कृष्ण मोहन यादव, आशुतोष दुबे और दीपक यादव सहित कई लोगों ने कहा कि केवल सौ मीटर सड़क बनने से पूरे गांव की तस्वीर बदल सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आने वाले एपिसोड में आने वाला है बड़ा मोड़, अभिरा और अरमान के बीच तीसरे की एंट्री

इस मामले में ग्राम सचिव उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि संबंधित रास्ता विवादित है, जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  गोरखपुर

Published :  6 May 2026, 4:58 PM IST