जनपद में मंदिर के दानपात्र से चोरी करना एक चोर को मंहगा पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने एक आरोपी पर शिकंज कसा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद की। पुलिस मामले में चोर से पूछताछ कर रही है।

मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला शिकंजे में (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Gorakhpur: जनपद की थाना गोरखनाथ पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले पर शिकंजा कसा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त प्रगीत पुत्र ब्रिज बहादुर, निवासी गढ़वा गांव, वार्ड नंबर 3, जिला डांग (नेपाल) है। उसके पास से 12,715 रुपये बरामद किए गए हैं, जो मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए थे।
घटना 01 अप्रैल 2026 की है, जब आरोपी ने एक मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे चुरा लिए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना गोरखनाथ में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 132/2026 धारा 305(d) के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई।
उपनिरीक्षक हैदर अली खाँ अपनी टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटे थे। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की रकम बरामद कर ली। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक हैदर अली खाँ, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव और कांस्टेबल रितेश सरोज की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा