हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Gorakhpur: गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Gorakhpur News: मासूम के गायब होते ही हरकत में आई पुलिस, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
बताया जा रहा है कि 27 मई 2026 को थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-2 टोला संझाई में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि छोटेलाल निषाद उर्फ छटकन, उसका पुत्र अमरजीत तथा पत्नी वृन्दावती देवी ने मिलकर वादी और उसके पिता को गाली-गलौज देते हुए लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा संख्या 427/2026 धारा 109, 126(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल निषाद उर्फ छटकन पुत्र रामदुलारे, अमरजीत पुत्र छोटेलाल निषाद तथा वृन्दावती देवी पत्नी छोटेलाल निवासी जंगल डुमरी नंबर-2 टोला संझाई थाना गुलरिहा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और उत्पीड़न से जुड़े मामले दर्ज हैं।
Gorakhpur: नशे में बस चला रहे चालक को ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक
पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला, कांस्टेबल पंकज यादव तथा महिला कांस्टेबल सुषमा गुप्ता शामिल रहे।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Gorakhpur
Published : 28 May 2026, 7:09 PM IST
Topics : Attack crime news Gorakhpur Old Rivalry UP News