Gorakhpur: रास्ते में काल बनकर आया अज्ञात वाहन, युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 November 2026, 5:40 PM IST

Gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बरियाडीह गांव निवासी अंश सिंह (30) पुत्र हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार युवक रविवार सुबह करीब पांच बजे अपनी बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ा के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंश सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गोरखपुर के गीडा के पास दर्दनाक हादसा (इमेज सोर्स- सांकेतिक फोटो)

परिजनों में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में हुई युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर से युवक सुबह अपने गंतव्य के लिए निकला था, वहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर पहुंच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जमीन के लिए लड़ता-लड़ता हार गया किसान तो दे दी जान, गोरखपुर विवि के कुलपति सहित चार पर केस

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

गोरखपुर पुलिस में बड़ा बदलाव, गीडा से खजनी तक बदले थाना प्रभारी; जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। सुबह-सुबह हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Location :  गोरखपुर

Published :  22 November 2026, 5:38 PM IST