गोरखपुर GIDA में 208 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स से MSME उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
गोरखपुर के GIDA क्षेत्र में 208 करोड़ की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, EWS एवं LIG आवासीय परियोजनाओं समेत कई विकास कार्यों का 3 जून को मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से उद्योग, रोजगार, आवास और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।