Gorakhpur News: नालों की सफाई में ढिलाई पर फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश और जांच के आदेश

गोरखपुर नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन ने लापरवाह एजेंसियों पर सख्त रुख अपनाया। नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और डोर-टू-डोर कलेक्शन में खामियां मिलने पर कई फर्मों को चेतावनी दी गई, जबकि कुछ पर ब्लैकलिस्टिंग और एफआईआर तक के निर्देश दिए गए हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 June 2026, 8:44 AM IST

Gorakhpur: स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे सफाई और कूड़ा प्रबंधन कार्यों में सामने आई लापरवाही ने गोरखपुर नगर निगम प्रशासन को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कई एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे, जिसके बाद मौके पर ही कड़े निर्देश और कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

बैठक में क्या हुआ

यह समीक्षा बैठक गोरखपुर नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, डोर-टू-डोर कलेक्शन और कार्यदायी एजेंसियों के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोरखपुर में रेडिसन ब्लू सहित कई होटलों में फायर सेफ्टी जांच, दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट

नालों की सफाई पर सख्त निर्देश

नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी नालों की शत-प्रतिशत तली-झाड़ सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां नालों पर स्लैब डाले गए हैं, वहां विशेष तकनीक से सिल्ट और कचरे की पूरी सफाई की जाए।

कूड़ा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था

बैठक में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (GTS) तक कूड़ा ले जाने वाली गाड़ियों की संख्या और कचरे की मात्रा की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी वाहनों की वेट स्कैनिंग और सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य की जाए। इसके अलावा डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था को मजबूत करने और वीटीएमएस के जरिए रूट ट्रैकिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

गोरखपुर में आतंक फैलाने वालों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 5 नामचीन अपराधियों पर कार्रवाई

एजेंसियों पर कार्रवाई

समीक्षा के दौरान कई कार्यदायी एजेंसियों की कार्यप्रणाली असंतोषजनक पाई गई। जेएस एनवायरमेंट फर्म पर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन संचालन और स्वच्छता कार्यों में लापरवाही के आरोप लगे। वहीं देवेश ट्रेडिंग कंपनी को एमआरएफ सेंटर संचालन में सुधार के लिए चेतावनी दी गई, जबकि हेराइजन सॉल्यूशन फर्म पर गंभीर लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्टिंग और एफआईआर दर्ज कराने तक के निर्देश दिए गए।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 June 2026, 8:44 AM IST