Gorakhpur: दहेज के लिए नववधू की हत्या! पति और सास गिरफ्तार, चौरी चौरा में सनसनीखेज मामला

दहेज की आग में एक और निर्दोष नववधू की बलि चढ़ गई। गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरैया (मरचहवा टोला, पहाड़ी लाइन) गांव में दहेज उत्पीड़न के बाद युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति करन और उसकी मां चन्द्रावती को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 April 2026, 7:51 AM IST

Gorakhpur:  दहेज की आग में एक और निर्दोष नववधू की बलि चढ़ गई। गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरैया (मरचहवा टोला, पहाड़ी लाइन) गांव में दहेज उत्पीड़न के बाद युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति करन और उसकी मां चन्द्रावती को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के सख्त निर्देश पर महिला अपराधों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई है।

यह है पूरा मामला

मामला थाना चौरी चौरा का मुकदमा संख्या 0130/2026 है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 115(2) तथा दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी करन पुत्र हीरालाल और उसकी मां चन्द्रावती पत्नी हीरालाल ने शादी के बाद लगातार दहेज की मांग को लेकर युवती को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रताड़ना की सीमा बढ़ने पर युवती की मौत हो गई, जिसे लेकर परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

गिरफ्तारी की टीम में शामिल अधिकारियों ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से ही दबोच लिया। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा ने किया, जिसमें उपनिरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव, महिला उपनिरीक्षक किर्ति, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल प्रियेश कुमार और कांस्टेबल सत्यम सिंह शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस सफलता को हासिल किया।

Maharajganj: पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला, घटना से इलाके में हडकंप

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से इलाके में महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अग्रिम जांच जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Noida Video Story: दादरी-दिल्ली को जोड़ने वाली सड़क ब्लॉक, ग्राउंड रिपोर्टिंग में देखें- क्या है नोएडा के 8 हजार मजदूरों की मांग

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि दहेज की कुप्रथा समाज के लिए घातक है। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर होने वाली प्रताड़ना युवतियों के जीवन को नर्क बना देती है। गोरखपुर पुलिस का यह अभियान सराहनीय है, जिसने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत कार्रवाई की। परिवारों से अपील है कि दहेज लेना-देना बंद करें और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि दहेज संबंधी किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 April 2026, 7:51 AM IST