गोरखपुर: थाना परिसर में ‘दबंगई Reel’ बनाना पड़ा भारी! जानें पूरी खबर

गोरखपुर, सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की होड़ अब युवाओं को सीधे पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा रही है। गोरखपुर के गोला थाना परिसर में बनाई गई एक कथित “दबंगई रील” वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दो युवकों को हिरासत में लिया।

Updated : 25 May 2026, 9:32 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर, सोशल मीडिया पर लाइक्स और वायरल होने की होड़ अब युवाओं को सीधे पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा रही है। गोरखपुर के गोला थाना परिसर में बनाई गई एक कथित “दबंगई रील” वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दो युवकों को हिरासत में लिया और शांतिभंग की आशंका के तहत उनका चालान कर दिया।

क्या है पूरी खबर?

मामला उस समय सामने आया जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा। वायरल क्लिप में दो युवक गोला थाना परिसर के अंदर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के बैकग्राउंड में पुलिस, मुकदमेबाजी और दबंग छवि को दर्शाने वाला गाना लगाया गया था, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई। थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की रील सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट

जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गोलू उर्फ साहिल चौहान और रविंद्र चौहान के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वायरल हो रहा वीडियो हाल का नहीं बल्कि करीब तीन वर्ष पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, किसी व्यक्ति द्वारा इसे दोबारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

Gorakhpur News: आमी नदी किनारे मिली खौफनाक लाश… हत्या की कहानी सुन कांप उठेंगे आप

वीडियो के दोबारा वायरल होने और थाना परिसर से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें चेतावनी देते हुए शांतिभंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के तहत चालान किया गया।

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, कंप्यूटर शिक्षक की मौत, दो भाई घायल

गोला थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि थाना परिसर कानून व्यवस्था से जुड़ा संवेदनशील स्थल है और यहां इस प्रकार की रील या वीडियो बनाना उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों का उपयोग करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उसकी गंभीरता और संभावित कानूनी परिणामों को जरूर समझें।

Location :  गोरखपुर

Published :  25 May 2026, 9:31 PM IST