पढ़ाई का सपना टूटा तो उठाया खौफनाक कदम, फिर पुलिस ने बदली पूरी कहानी

झंगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। गौरी घाट पुल से गोर्रा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 July 2026, 12:24 AM IST

Gorakhpur: झंगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। गौरी घाट पुल से गोर्रा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश कर रही 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मिशन शक्ति टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की और उसे समझाने-बुझाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को झंगहा थाने पर सूचना मिली कि एक किशोरी ने गौरी घाट पुल से गोर्रा नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से बिना देर किए नदी में बचाव अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया,

आगे की पढ़ाई रुक गई थी

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह चार बहनों और एक भाई वाले परिवार से है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी आगे की पढ़ाई रुक गई थी, जबकि वह अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती थी। इसी मानसिक पीड़ा और निराशा में उसने यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद थाना झंगहा की मिशन शक्ति टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया कि जीवन अमूल्य है और हर समस्या का समाधान बातचीत और सहयोग से निकाला जा सकता है।

यूपी की सबसे बड़ी खबर: 15 सीनियर IPS के तबादले; लखनऊ, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर और गोरखपुर जोन के ADG बदले गये

पुलिस ने दिया भरोसा

साथ ही उसे भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में पढ़ाई या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में वह निसंकोच पुलिस से संपर्क कर सकती है। काउंसलिंग के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई।

Vaibhav Murder Case: हत्याकांड पर फूटा ऐसा गुस्सा कि हजारों लोग पहुंच गए थाने, डेढ़ घंटे तक जाम रहा गोरखपुर-खजनी मार्ग

इस सराहनीय अभियान में थानाध्यक्ष अनूप सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर सिंह (चौकी प्रभारी बरही), उपनिरीक्षक अरशद खान (मिशन शक्ति प्रभारी), आरक्षी राजकुमार सिंह, आरक्षी मोहित सिंह, आरक्षी अमित यादव, महिला आरक्षी साक्षी तिवारी तथा स्थानीय युवक अयूब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी की तत्परता और साहस के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 July 2026, 11:42 PM IST