गोरखपुर की इस घटना ने सबको झकझोरा, अंदर का मंजर देख उड़ गए लोगों के होश

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार को पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने कथित तौर पर खुद को कमरे में बंद कर दिया। कमरे से धुआं और लपटें उठीं तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 November 2026, 2:22 AM IST

गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार को पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर खौफनाक कदम उठाते हुए खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना में युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इसलिए उठाया ये कदम

मिली जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र निवासी अरविंद निषाद पारिवारिक कलह से काफी परेशान था। बुधवार, 11 नवंबर को पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के बीच उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद कमरे के अंदर आग लगा ली।

देखते ही देखते कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, जब तक स्थिति स्पष्ट होती, तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।

विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया और पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटा रही है।

गोरखपुर: 13 वर्षों तक गोरखपुर पुलिस की सेवा करने वाले अश्व ‘योद्धा’ को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

मामले में क्षेत्राधिकारी का बयान

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ ने वीडियो बाइट जारी कर घटना की जानकारी दी। पुलिस की ओर से घटनास्थल पर की जा रही कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गोरखपुर में एसपीडी क्लिनिक में युवती के साथ अश्लील हरकत का आरोप, डॉक्टर ने बताई साजिश

फिलहाल घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। एक परिवार का सदस्य असमय दुनिया से चला गया, वहीं इस घटना से क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Location :  gorakhpur

Published :  12 November 2026, 2:17 AM IST