गोरखपुर से महराजगंज तक पुलिस महकमे में हलचल, 67 निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र के चार जनपदों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में तैनात कुल 67 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 November 2026, 2:06 AM IST

Gorakhpur: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र के चार जनपदों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में तैनात 67 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने 15 नवंबर को स्थानांतरण आदेश जारी किया। आदेश के बाद लंबे समय से एक ही जनपद में तैनात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल गए हैं।

इसके तहत ऐसे निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जो विगत चार वर्षों में तीन वर्ष की अवधि संबंधित जनपद में पूरी कर रहे हैं। चारों जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।

निरीक्षकों की तबादला सूची

जारी सूची के अनुसार गोरखपुर जनपद से 21 निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इनमें अश्वनी पांडेय, जितेंद्र सिंह, करुणेश प्रताप सिंह, उमेश कुमार सिंह, यदुनंदन यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, नरेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार, प्रभुदयाल सिंह, अंजुल कुमार, जयंत कुमार सिंह, छत्रपाल सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, सतपाल सिंह, पंकज कुमार सिंह, नवीन कुमार मिश्र, विवेक मलिक, विनोद कुमार यादव, सुनील कुमार राय, रणेंद्र प्रताप सिंह और राजमणि शुक्ला शामिल हैं।

देवरिया जनपद से 15 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें चतुर्भुज पांडेय, विजय प्रताप सिंह, संतोष कुमार, रामभवन यादव, अमित कुमार राय, उदयशंकर सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, राहुल सिंह, सुनील कुमार, कल्याण सिंह सागर, दिलीप कुमार पांडेय, राकेश सिंह, श्रीराम यादव, दुर्गेश कुमार सिंह और संतोष कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

डाकघर में भरोसे का कत्ल, एजेंट और डाक कर्मचारियों की मिलीभगत, खाताधारकों की रकम को ऐसे लगाया चूना

कुशीनगर से ये हुए इधर से उधर

इसी तरह कुशीनगर से 21 तथा महराजगंज से 10 निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। कुशीनगर से स्थानांतरित निरीक्षकों में महेंद्र राम प्रजापति, दिग्विजय नारायण राय, सत्य प्रकाश सिंह, शकील अहमद, मनोज कुमार पंत, हर्षवर्धन सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, धनवीर सिंह, विद्याधर कुशवाहा, भैया छविनाथ सिंह, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, गिरिजेश कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार, संजय दुबे, दया शंकर यादव, विनोद कुमार, मनमोहन मिश्रा, राजू सिंह, रामचंद्र राम और मधुर मिश्रा शामिल हैं।

 

महराजगंज में इनका हुआ तबादला

महराजगंज से सत्येंद्र कुमार राय, मनोज कुमार राय, अनिल कुमार यादव, देवेंद्र लाल, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार शुक्ला, अजय कुमार राय, प्रमोद कुमार, शशि नाथ भारती और सुधाकर प्रसाद का स्थानांतरण किया गया है।

जमीन का सौदा कर एडवांस लिया, फिर दूसरे के नाम कर दिया फर्जी बैनामा! गोरखपुर में इनामी आरोपी गिरफ्तार

तत्काल जिम्मेदारी संभालने के आदेश

आदेश के अनुसार स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए जनपदों के लिए कार्यमुक्त कर कार्यभार ग्रहण कराने की जिम्मेदारी संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को सौंपी गई है। साथ ही स्थानांतरण आदेश को नामिनल रोल सिस्टम में फीड कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Location :  Gorakhpur

Published :  16 November 2026, 1:52 AM IST