रातभर घर के बाहर खड़ी थी बाइक, सुबह होते ही हो गई गायब! आखिर कौन ले गया दोपहिया वाहन?

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह उठने पर वाहन गायब मिला, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 June 2026, 2:15 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी दोपहिया वाहन को अज्ञात चोर रात के अंधेरे में चुरा ले गए। सुबह जब वाहन मालिक की नींद खुली तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत का काम कराने के दौरान खड़ी की थी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम रेमा निवासी राजकुमार यादव पुत्र रामानंद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जून 2026 को उन्होंने अपनी बाइक संख्या UP 52 Z 9023 बर्राह चौराहे से लगभग 200 मीटर उत्तर दिशा में खड़ी की थी। उस समय उनके मकान की छत का निर्माण कार्य चल रहा था और वह देर रात तक वहीं व्यस्त रहे।

कार्य पूरा होने के बाद राजकुमार यादव अपने घर चले गए और सो गए। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रात के अंधेरे में चोर उनकी बाइक पर नजर गड़ाए बैठे हैं।

सुबह गायब मिली बाइक

पीड़ित के अनुसार अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे जब वह उठे और वाहन देखने पहुंचे तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। पहले उन्होंने आसपास तलाश की और परिचित लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अज्ञात चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राजकुमार यादव ने थाना गोला में तहरीर देकर अपनी बाइक बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ममता का क्रूर चेहरा, मेरठ के मुरलीपुर गांव में पति से विवाद के बाद पत्थर दिल मां ने ली बेटे की जान

सीसीटीवी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से जांच

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय सूचना तंत्र को भी सक्रिय कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Dynamite News Exclusive: 5 साल से टूटी सड़क, अंधेरे में गांव और गंदगी का अंबार! चौपाल में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

वाहन चोरों पर नजर

क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही वाहन मालिकों को सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा करने और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। फिलहाल पुलिस चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी हुई है।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 June 2026, 2:15 PM IST