गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर

जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके लंबे आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी...

Updated : 1 May 2026, 6:41 PM IST

Gorakhpur: जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके लंबे आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थाना एम्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम यादव को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके क्षेत्र नंदानगर दरगहिया से दबोच लिया।

गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमें

गिरफ्तार अभियुक्त श्याम यादव पुत्र सुभाष यादव लंबे समय से पुलिस की नजर में था और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आपदा प्रबंधन अधिनियम उल्लंघन और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पिछले कई वर्षों से अपराध जगत में सक्रिय था और उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

Kanpur Dehat: सेना के जवान की मौत का खुलासा: पत्नी की बेवफाई से आहत जवान ने उठाया था खौफनाक कदम

गैंग बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर गैंग बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। इसी क्रम में उसके खिलाफ वर्ष 2026 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अब उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना एम्स की टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के साथ कांस्टेबल शशिकांत सिंह, रिक्रूट आरक्षी सोनू तथा महिला आरक्षी क्षमा पटेल शामिल रहीं।

श्रावस्ती की रेल वाली हसरत होगी पूरी: 50 फीसदी जमीन रेलवे के नाम, टेंडर प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी सूरत में संगठित अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस गिरफ्तारी को उसी दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  1 May 2026, 6:41 PM IST