मंडप सजने ही वाला था कि अचानक आ धमकी ‘8 साल पुरानी मोहब्बत’, दूल्हे के उड़े होश; तिलक समारोह में खुला वो खौफनाक राज!

गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद जब प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा था, तो पीड़िता ने उसके तिलक समारोह में पहुंचकर भारी हंगामा खड़ा कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 June 2026, 11:37 AM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले आठ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक लगातार उसे विवाह का भरोसा देता रहा और इसी झांसे में रखकर उसने गीडा क्षेत्र में एक किराए का मकान लिया, जहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने महिला का विश्वास जीतने के लिए कोर्ट में एक शपथ पत्र भी तैयार करवाया था, जिसके कारण महिला को पूरा भरोसा हो गया कि उनका यह रिश्ता बहुत जल्द वैवाहिक रूप ले लेगा। इसी उम्मीद में वह सालों तक उसके साथ रही।

शादी का कार्ड मिलते ही उड़ा पैरों तले कालीन

पीड़िता के मुताबिक, बीते 26 अप्रैल को उसे अचानक एक शादी का कार्ड मिला, जिससे उसे पता चला कि उसका प्रेमी किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। शादी और तिलक की तैयारियों की खबर मिलते ही महिला सीधे युवक के घर पहुंच गई, जहां तिलक समारोह चल रहा था। वहां पहुंचकर महिला ने जमकर हंगामा किया और शादी रुकवाने की मांग की। उसने आरोपी से अपना वादा निभाने और उसे साथ रखने की गुहार लगाई। आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके परिजनों ने महिला के साथ बदसलूकी की, उस पर जातिसूचक टिप्पणियां कीं और उसे अपनाने से साफ इनकार करते हुए घर से भगा दिया।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए कई सप्ताह तक स्थानीय थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। हार मानकर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर के समक्ष प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के कड़े रुख के बाद शनिवार को उरुवा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

Gorakhpur News: जब जनता से पूछा महंगाई पर सवाल, तो लोगों ने सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात!

इस पूरे मामले पर एसपी दक्षिणी, दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  1 June 2026, 11:37 AM IST