Gorakhpur Crime: हत्या के मामले था फरार था बदमाश, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपराधियों पर नकेल कसने और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को खोराबार थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Gorakhpur: गोरखपुर में अपराधियों पर नकेल कसने और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को खोराबार थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और वह कई गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान उ0नि0 अश्वनी कुमार मौर्य मय पुलिस टीम ने अभियुक्त अंकुश कुमार गौतम पुत्र सत्तन प्रसाद को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम डुमरी खुर्द, थाना चौरी चौरा का निवासी है तथा वर्तमान में भरवलिया विवेकपुरम कॉलोनी, थाना रामगढ़ताल में निवास कर रहा था।

Gorakhpur Police ने तमंचे के साथ दबोचा Wanted, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना खोराबार में मु0अ0सं0 666/2025 धारा 115(2), 109, 352, 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। यह मामला 19 अक्टूबर 2025 की उस घटना से जुड़ा है, जिसमें पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वादी के पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना खोराबार में तहरीर देकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।

गिरफ्तार किए गए अंकुश गौतम का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। उसके खिलाफ रामगढ़ताल थाने में चोरी, लूट खरीद-फरोख्त और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 211/2023, 244/2023, 557/2024, 558/2024, 98/2023 और 41/2023 जैसे मामले शामिल हैं। कई बार जेल जा चुका यह आरोपी लगातार पुलिस की निगरानी में था और फिर भी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

Gorakhpur में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात

खोराबार पुलिस टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अश्वनी कुमार मौर्य और का0 विश्राम निषाद शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य अपराधों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। आरोपी को न्यायालय भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। खोराबार पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 23 November 2025, 5:31 AM IST