Gorakhpur: लिंक एक्सप्रेसवे स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, भोजन व्यवस्था और स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित भेदभाव को लेकर टोल कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने टोल मैनेजर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कार्यरत स्थानीय कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना है कि बाहरी कर्मचारियों की तुलना में स्थानीय कर्मचारियों को वेतन और सुविधाओं में भारी असमानता का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उनसे लगातार 12 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
टोल प्लाजा पर कार्यरत टीसी, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर टोल टैक्स कलेक्शन और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का काम करते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई में पुराने वेतन पर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि कार्य की जिम्मेदारियों और ड्यूटी के घंटे को देखते हुए वेतन में तत्काल वृद्धि की जाए।

Location : Gorakhpur
Published : 11 May 2026, 2:23 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP News UP Police