गोरखपुर: भगवानपुर टोल प्लाजा कर्मियों का फूटा गुस्सा, इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

लिंक एक्सप्रेसवे स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा पर सोमवार को कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, भोजन व्यवस्था और स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित भेदभाव जैसे मुद्दों को लेकर टोल कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आवाज...

Updated : 11 May 2026, 2:30 PM IST

Gorakhpur: लिंक एक्सप्रेसवे स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा पर सोमवार को कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, भोजन व्यवस्था और स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित भेदभाव जैसे मुद्दों को लेकर टोल कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने टोल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।

धरने में शामिल वुरु गोरक्षनाथ  पुर्वांचल टोल कर्मचारियों  सुरवाइजरो  ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कार्यरत स्थानीय कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना है कि बाहरी कर्मचारियों की तुलना में स्थानीय कर्मचारियों को कम वेतन और सीमित सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उनमें असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उनसे प्रतिदिन 12-12 घंटे तक लगातार ड्यूटी कराई जाती है, लेकिन उसके अनुरूप न तो वेतन मिलता है और न ही अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन

प्रदर्शन में शामिल टीसी, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर टोल टैक्स कलेक्शन और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का कार्य करते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच पुराने वेतन पर परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने मांग की कि ड्यूटी के घंटे और जिम्मेदारियों को देखते हुए तत्काल वेतन वृद्धि की जाए।

कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि कई बार वेतन निर्धारित समय पर नहीं मिलता, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। कर्मचारियों ने मांग की कि प्रत्येक माह 5 से 7 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें उधारी और मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े।

Agra News: रहम की भीख मांगता रहा युवक, दबंगों ने एक न सुनी और पीट-पीटकर मार डाला

भोजन व्यवस्था को लेकर भी कर्मचारियों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। कर्मचारियों का कहना है कि लंबी ड्यूटी के दौरान उचित भोजन और आराम की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें कई बार भूखे रहकर काम करना पड़ता है, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Stock Market Crash 2026: बाजार खुलते ही मचा हाहाकार! सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे… जानिए गिरावट की 6 बड़ी वजह

उक्त मामले को लेकर गुरु गोरखनाथ पूर्वांचल टोल उप मैनेजर गोरखपुर टोल प्लाजा भगवानपुर शिवम तिवारी ने बताया टोल सुपरवाइजर अपनी कुछ मांगो को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए है जांच मांग को लेकर बिचार किया जाएगा। वहीं सुपरवाइजर अखिलेश पांडेय ,शिवाकांत तिवारी आदि लोगो ने बताया मांग हम लोग की उचित है मांग पूरा न होने पर आगामी 10 जून तक समय दिया गया है ,उसके बाद मांग का आंदोलन तेज होगा ।

Location :  गोरखपुर

Published :  11 May 2026, 2:26 PM IST