गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आज रात से टोल टैक्स लागू, जानिये कितना करना होगा भुगतान
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। 31 जुलाई की रात 12 बजे से भगवानपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स लागू हो जाएगा। यह नियम गोरखपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चौदह परास टोल तक के लिए मान्य होगा।