
फरार अपराधी गिरफ्तार (सोर्स- गूगल)
Gorakhpur: अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में लिप्त एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्पित सिंह उर्फ यश, पुत्र दयानंद सिंह, निवासी न्यू बिलन्दपुर, थाना कैंट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मुकदमा मु0अ0सं0 586/2025, धारा 61(2)/111(2)(ख) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी कैंट के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक रामशिव यादव, कॉन्स्टेबल राकेश गौरव और अभिनंदन गुप्ता गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर न्यू बिलन्दपुर क्षेत्र से अर्पित सिंह को दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त था और कई दिनों से फरार था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। जैसे ही उसकी लोकेशन का पता चला, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
गोरखपुर में चोरी की मोटरसाइकिल संग युवक गिरफ्तार, ऐसे हुआ गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले से दर्ज मुकदमे की जांच चल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों से हथियार खरीदता और किन लोगों को बेचता था। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी निशानदेही से अवैध हथियार कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी उजागर होंगे।
रामगढ़ताल थाना (सोर्स- गूगल)
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रामगढ़ताल पुलिस टीम की तत्परता, सतर्कता और तेजी की सराहना की। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
रामगढ़ताल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: जयंत कुमार सिंह बने खजनी थानाध्यक्ष, इन्हें मिली झंगहा की जिम्मेदारी
पुलिस का कहना है कि हर स्तर पर सतर्कता और लोगों की मदद से अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। इस अभियान से न केवल अपराधियों पर दबाव बढ़ा है बल्कि समाज में सुरक्षा का संदेश भी गया है।
Location : Gorakhpur
Published : 13 November 2025, 7:27 PM IST