
UPSC परीक्षा को लेकर गोरखपुर प्रशासन हाई अलर्ट
Gorakhpur: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर गोरखपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आगामी 24 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस वर्ष गोरखपुर में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।
बैठक में एडीएम सिटी ने साफ कहा कि परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए।
गोरखपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, ऑटो मोबाइल दुकान से दो नाबालिग रेस्क्यू
परीक्षा संचालन को सुचारु और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पर्यवेक्षक और निगरानी टीमों की तैनाती रहेगी ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।
प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिजली, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सके।
गोरखपुर में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : बीपीसीएल ने ठोका 33 लाख का जुर्माना, होम डिलीवरी बंद कर…
यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। संभावित रूट डायवर्जन, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि जाम जैसी स्थिति पैदा न हो।
Location : Gorakhpur
Published : 22 May 2026, 8:17 PM IST