हिंदी
गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 4,100 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हो गया और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
Symbolic Photo
Gorakhpur: गोरखपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच चौरी चौरा पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। देर रात दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी भी बरामद कर ली गई है, जिससे पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
सुबह पता चला तो मच गया हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक दुकानदार ने 30 मार्च 2026 की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात के अंधेरे में आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद उसने दराज में रखी करीब 5,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली।
महराजगंज में विधवा के दुश्मन बने दबंग लोग, पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 7 पर ठोका मुकदमा
सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो दरवाजा टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दराज में रखे पैसे गायब थे। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पुलिस की तेजी से खुला मामला
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 119/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। चौरी चौरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर आरोपी मान सिंह पाल पुत्र श्रीराम निवास पाल, निवासी चौरी छावनी खास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 4,100 रुपये बरामद किए गए।
धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।