गाजीपुर में फर्जी PPO घोटाला: 13 शिक्षकों पर सरकारी पेंशन और ग्रेच्युटी हड़पने का केस दर्ज

गाजीपुर में फर्जी पेंशन भुगतान आदेश (PPO) तैयार कर सरकारी धन लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गंगाप्रसाद रामप्रसाद यादव इंटर कॉलेज, रुहीपुर से जुड़े 13 शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 May 2026, 5:25 PM IST
google-preferred

Ghazipur: गाजीपुर में फर्जी पेंशन भुगतान आदेश (PPO) तैयार कर सरकारी धन लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गंगाप्रसाद रामप्रसाद यादव इंटर कॉलेज, रुहीपुर से जुड़े 13 शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

फर्जी दस्तावेजों से पेंशन और ग्रेच्युटी लेने का आरोप

विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि संबंधित शिक्षकों ने कूटरचित और फर्जी पीपीओ तैयार कर कोषागार से अवैध रूप से पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ लिया।

यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) पंचम मंडल, Varanasi के निर्देश पर की गई है।

इन शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

एफआईआर में जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमला सिंह यादव सहित मीना देवी, रामनाथ राम, पारसनाथ सिंह यादव, राधेश्याम यादव, अशोक कुमार पाण्डेय, दुबरी सिंह यादव, बनवारी सिंह यादव, पतिराज राम, राम अवध सिंह यादव, धूमा सिंह यादव, विजय शंकर राय और विजय कुमार यादव शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच और संबंधित विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला

प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। मामले को सरकारी धन के दुरुपयोग और दस्तावेजों की जालसाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Location :  Ghazipur

Published :  28 May 2026, 5:25 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement