हिंदी
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर Dr. Mukesh Patekar और शांति मदन हॉस्पिटल के ओनर Dr. Sahaj Garg
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जनपद में कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहतभरी शुरुआत हुई है। अब मरीजों को कीमोथेरेपी और कैंसर विशेषज्ञों की सलाह के लिए दिल्ली या बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जनपद में पहली बार किसी हॉस्पिटल में कैंसर की कीमोथेरेपी सुविधा शुरू होने जा रही है।
नई दिल्ली के BLK-Max Super Speciality Hospital ने सिविल लाइन थाने के सामने स्थित Shanti Madan Hospital में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब कैंसर मरीजों को उनके ही शहर में विशेषज्ञ परामर्श, फॉलोअप और आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Muzaffarnagar: शेखर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मां और उसके तीन बेटों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
इस सेवा का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर Dr. Mukesh Patekar और शांति मदन हॉस्पिटल के ओनर Dr. Sahaj Garg की मौजूदगी में किया गया।
Muzaffarnagar: शेखर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मां और उसके तीन बेटों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
जानकारी के अनुसार, डॉ. मुकेश पाटेकर प्रत्येक महीने के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शांति मदन हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे। यहां मरीजों को कैंसर संबंधी प्राथमिक परामर्श, जांच, फॉलोअप और कीमोथेरेपी से जुड़ी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर के इलाज में समय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में मुज़फ़्फ़रनगर में यह सुविधा शुरू होने से स्थानीय मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
Location : Muzzafarnagar
Published : 28 May 2026, 4:51 PM IST
Topics : BLK Max Cancer Chemotherapy Muzaffarnagar Patient