गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।परिवार वाले अभी कुछ नहीं कर रहे हैं।

ऑनलाइन लव गेम के चलते तीन बहनों ने किया सुसाइड (Img: Google)
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात तीन सगी नाबालिग बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
यह दर्दनाक घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी बी-1 टावर की है। रात करीब 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से नीचे कूद गईं। तेज आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बहनें अपने माता-पिता के साथ फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं। घटना के समय घर में अन्य परिजन मौजूद थे, लेकिन किसी को इस कदम की आशंका तक नहीं थी। हादसे के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
गोरखपुर के लाल ने रचा इतिहास: गुफरान हाशमी की बड़ी कामयाबी, पास की एफएमजीई परीक्षा
सूचना मिलते ही टीला मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बच्चियां नीचे जमीन पर गंभीर हालत में पड़ी थीं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से लोनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना रात 2:18 बजे मिली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन लव गेम की लत थी। बताया जा रहा है कि वे कोरोना काल से यह गेम खेल रही थीं। पिता चेतन, जो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं, ने बेटियों को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया था और इसी बात को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते बच्चियों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
गोरखपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारी गोली, इलाके में दहशत
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक की जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तीनों बहनें एक साथ रहती थीं और मोबाइल पर गेम खेलती थीं। किन परिस्थितियों में यह निर्णय लिया गया, इसकी गहन जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
कोरियन लव गेम एक तरह का ऑनलाइन चैट आधारित गेम बताया जाता है, जिसमें सामने वाला खुद को विदेशी या कोरियन युवक-युवती बताकर संपर्क करता है। शुरुआत दोस्ती और प्यार की बातों से होती है। धीरे-धीरे आसान टास्क दिए जाते हैं, फिर मानसिक दबाव बढ़ाया जाता है। कई मामलों में टास्क न पूरा करने पर डराने या धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे बच्चों और किशोरों पर गहरा मानसिक असर पड़ता है।