हिंदी
जूतों का शोरूम में लगी आग (Img: Dynamite News)
Ghaziabad: गाजियाबाद के घंटाघर इलाके में मंगलवार एक जूतों के शोरूम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बड़े स्तर पर राहत अभियान शुरू किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घंटाघर स्थित जूतों के शोरूम की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरी मंजिल में फैल गई और कांच की खिड़कियों से लपटें बाहर निकलने लगीं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग में शोरूम में रखे लाखों रुपये के जूते और अन्य सामान जलकर राख हो गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दोपहर 3 बजकर 6 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली घंटाघर, साहिबाबाद और अन्य फायर स्टेशनों से कुल 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के समय शहर में बारिश भी हो रही थी, जिससे आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने में काफी मदद मिली।
पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी रुद्र प्रताप सिंह का निधन, शिक्षा और समाज सेवा जगत में शोक की लहर
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थी और संबंधित शोरूम में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि इसी शोरूम की तीसरी मंजिल पर पहले भी दो बार आग लग चुकी है।
Location : Ghaziabad
Published : 7 July 2026, 5:40 PM IST