हिंदी
कांवड़ यात्रा से पहले शराब की दुकानों को ढकने का फैसला (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Ghaziabad: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले गाजियाबाद प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने और यात्रा के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को बाहर से पूरी तरह ढकने का फैसला लिया गया है। विभाग ने 29 जुलाई की शाम तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर शराब की दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसलिए इस बार पहले से ही एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद जिले में कुल 481 शराब की दुकानें संचालित हैं। इनमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाली 170 दुकानों को बाहर से ढकने की व्यवस्था की जा रही है। इन दुकानों में 77 देसी शराब की दुकानें, 75 कंपोजिट शॉप, 11 मॉडल शॉप और सात भांग की दुकानें शामिल हैं। दुकानों को बंद नहीं कराया जाएगा, लेकिन उनकी बाहरी दृश्यता पूरी तरह कवर कर दी जाएगी। जिससे रास्ते से गुजरने वाले कांवड़ियों को वे दिखाई न दें।बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर ने उजाड़ दिया परिवार, परिवार में मचा कोहराम
आबकारी विभाग ने तय किया है कि 29 जुलाई की शाम तक सभी 170 दुकानों पर कवर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर कोई भी शराब या भांग की दुकान खुली दिखाई नहीं देगी। विभाग का कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।
व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग ने छह विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि दुकानों पर लगाए गए कवर सही स्थिति में बने रहें। साथ ही यदि कहीं किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करना है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Location : Ghaziabad
Published : 29 July 2026, 9:24 AM IST