QR कोड से शिवभक्ति की राह आसान, जानिए कांवड़ियों का क्या है कहना?
सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और राजधानी दिल्ली में कांवड़ यात्रा की धूम हर ओर देखी जा सकती है। शिवभक्ति में लीन हजारों कांवड़िए हरिद्वार, गौमुख और नीलकंठ से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।