
घायल का इलाज जारी
Raebareli: रायबरेली में दबंगों ने मांगलिक कार्यक्रम में गोला दगा रहे युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला बछरावा थाना इलाके के थुलेडी मार्ग पर कन्नावा गांव के रहने वाले अखिल की भांजी का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। उसी में अखिल बाहर रोड पर गोले दगा रहा था। उसी दौरान जलालपुर के रहने वाले दबंगों ने अखिल को गोला दबाने से रोका। अखिल ने विरोध किया तो दबगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अखिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस मामले मे पहले तो टालमटोल कर रही थी। हालांकि वीडियो वायरल होते है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं घर लौट रहे एक परिवार पर दबंगों का हमला हुआ जिसमें परिवार के 4 लोगों घायल हो गए। सभी घायल सीएचसी में भर्ती कराए गए हैं। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज की है।
Raebareli DM ने SIR कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
जानकारी के मुताबिक रायबरेली के ऊंचाहार में निमंत्रण से लौट रहे एक परिवार पर हमला हुआ है। इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे कोटरा बहादुरगंज गांव के पास हुई। कोटरा बहादुरगंज निवासी देवराज सोनी अपनी पत्नी बेबी और बेटियों आंचल (16) व काजल (10) के साथ प्रतापगढ़ से एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण से लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ दबंगों ने उनके खेत में लगी बल्लियां उखाड़ दी थीं।
राम मंदिर ध्वजारोहण; कार्यक्रम को लेकर रायबरेली में हुआ रूट डायवर्जन, पढ़े एडवाइजरी
जब देवराज सोनी ने वहां मौजूद दबंगों से इस बारे में पूछा, तो आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर करीब आठ दबंगों ने परिवार पर हमला कर दिया और मारपीट की। इस मारपीट में देवराज सोनी, उनकी पत्नी बेबी और दोनों बेटियां आंचल व काजल घायल हो गईं।
घटना की सूचना तत्काल 112 पीआरवी पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
Location : Raebareli
Published : 25 November 2025, 1:26 AM IST
Topics : crime news Dynamite News UP Police uttar pradesh