कुंवारे लड़कों को फंसाने वाली खूबसूरत दुल्हनों के गैंग का पर्दाफाश, जानें कैसे करती थीं कांड?

जनपद में शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रिश्तेदार हैं और सुनियोजित तरीके से शादी का झांसा देकर नकदी और जेवरात ठगते थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 May 2026, 3:47 PM IST

Maharajganj: शादी के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी का नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ का भी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे और जेवर ठगने वाले गिरोह का हिस्सा थी। इस पूरे मामले में गिरोह का मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

मंदिर में तय हुई शादी, फिर शुरू हुआ खेल

पुलिस के अनुसार यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। 2 मई 2026 को एटा जिले के रहने वाले रंजीत चौहान अपने परिवार के साथ सिन्दुरिया थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चार महिलाएं और एक व्यक्ति जितेन्द्र ने मिलकर अंजलिका नाम की महिला को “पूजा” बताकर अविवाहित लड़की के रूप में पेश किया।

बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: कोयला लदे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क जाम

शादी की बात तय होने के बाद पीड़ित पक्ष को सिन्दुरिया क्षेत्र के एक मंदिर के पास बुलाया गया। वहां शादी की रस्में शुरू कर दी गई, जिससे सामने वाले को किसी तरह का शक न हो। इसी दौरान आरोपियों ने शादी और खानपान के नाम पर नकदी और जेवरात लेना शुरू कर दिया।

लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने करीब एक लाख रुपये से ज्यादा नकदी और जेवरात जिसमें मंगलसूत्र और पायल शामिल थे अपने कब्जे में ले लिए। जब पीड़ित पक्ष को शक हुआ तो माहौल अचानक बदल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। अफरा-तफरी के बीच मुख्य आरोपी जितेन्द्र, अंजलिका को लेकर मौके से फरार हो गया। बाकी महिलाएं भी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलीं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

दिल्ली का हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस: IAS साली साहिबा की हुकूमत और बीवी की करतूत से टूट गए थे जज साहब!

जांच में खुला बड़ा राज

पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ। जिस महिला को अविवाहित बताकर शादी कराई जा रही थी, वह पहले से शादीशुदा निकली और एक बच्चे की मां भी है। पुलिस के मुताबिक यह जानकारी जानबूझकर छिपाई गई थी ताकि ठगी को अंजाम दिया जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने 3 मई को चिउटहा बाजार के पास छापेमारी की। इस दौरान लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से ₹39,500 नकद, एक मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद हुई।

रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे गैंग

पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और लंबे समय से एक संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे। उनका तरीका बेहद चालाकी भरा था। वे शादी का झांसा देकर लोगों की भावनाओं का फायदा उठाते और फिर पैसे व जेवर लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस अब फरार आरोपी जितेन्द्र की तलाश में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने पहले कितने लोगों को निशाना बनाया।

Location :  Maharajganj

Published :  3 May 2026, 3:30 PM IST