
10 हजार का इनामिया गिरफ्तार फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गगहा थाना क्षेत्र में फर्जी एफडी रसीद देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामिया और वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी मदन मोहन मोदनवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी गगहा थाना क्षेत्र के सोनईचा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
बदायूं में सांसद आदित्य यादव के जन्मदिन की धूम, आवास पर कटा केक, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक वृद्ध व्यक्ति को उसकी दो पोतियों के नाम बैंक में सावधि जमा (एफडी) कराने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए थे। आरोप है कि उसने 5 जून 2017 को एक लाख रुपये तथा 10 जून 2021 को दो लाख रुपये एफडी कराने के नाम पर प्राप्त किए। रुपये लेने के बाद उसने बैंक की फर्जी रसीदें थमा दीं और लोगों को यह विश्वास दिलाता रहा कि धनराशि सुरक्षित रूप से जमा कर दी गई है।
काफी समय बाद जब पीड़ित पक्ष को ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच में मामला सही पाए जाने पर गगहा थाने में मुकदमा संख्या 228/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
गोरखपुर: हत्या के प्रयास के दोषी को 7 साल की सजा, जानिए कैसे रची थी सनसनीखेज साजिश
गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Gorakhpur
Published : 12 June 2026, 8:56 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News