
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल
Maharajganj: महराजगंज के जंगल दुधई उर्फ चेहरी गांव में ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान
जनपद के सदर तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम जंगल दुधई उर्फ चेहरी में ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है।
परिजनों में कोहराम
जानकारी के अनुसार, डब्लू साहनी के पुत्र आयुष (4 वर्ष) और राज (5 वर्ष) की गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Uttarakhand News: 3 हजार के विवाद में किशोर ने उठाया खौफनाक कदम… परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के आदेश पर अपर जिला अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐलान किया कि आपदा मोचक निधि के तहत दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अहैतुक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महराजगंज विजय यादव को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 6 May 2026, 6:41 PM IST
Topics : ADM Latest News Mahrajganj News UP News