
मौके पर पुलिस और ग्रामीण
Fatehpur: फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के छेद्दू का डेरा मजरे सरहन बुजुर्ग गांव में एक युवक का शव जंगल के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इन्द्रजीत निषाद (पुत्र गजराज निषाद) निवासी बचनीपुर बसफरा, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों के मुताबिक इन्द्रजीत अपने परिवार का इकलौता बेटा था और रोजगार के सिलसिले में सूरत में रहकर काम करता था। वह 24 मई को सूरत से अपनी बहन और बहनोई रामचंद्र व हिन्दबहादुर के गांव छेद्दू का डेरा आया था। बताया गया कि घटना वाली रात करीब 10 बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
Fatehpur News: गाय को गौमाता या राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा
सुबह गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चार बहनों के बीच इन्द्रजीत इकलौता भाई था, उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
Fatehpur: बार बालाओं के डांस कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही मची हलचल
घटना की सूचना पर चांदपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Location : Fatehpur
Published : 9 June 2026, 2:08 PM IST
Topics : crime news Fatehpur suicide UP News uttar pradesh