Fatehpur News: शादी की तैयारी में जुटा था घर, तभी आई ऐसी खबर कि डोली की जगह उठी अर्थी…

फतेहपुर जिले के देवरी चौकी क्षेत्र के सगरा गांव में उस वक्त मातम छा गया जब मजदूरी कर परिवार चलाने वाले 55 वर्षीय किशन पाल कुशवाहा की बेटी की शादी के दिन ही उनकी मौत हो गई। सोमवार शाम उनका शव फिरोजपुर मार्ग स्थित रुस्तम डिग्री कॉलेज के पास मिला।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 September 2025, 1:39 PM IST

Fatehpur:  फतेहपुर जिले के देवरी चौकी क्षेत्र के सगरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे परिवार और गांव को शोक में डूबो दिया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले 55 वर्षीय किशन पाल कुशवाहा का शव शाम करीब 5 बजे फिरोजपुर मार्ग स्थित रुस्तम डिग्री कॉलेज के पास पाया गया।

सुबह निकले थे घर से, शाम को मिली मौत की खबर

किशन पाल सुबह लगभग 8 बजे साइकिल से घर से निकले थे। शादी की तैयारियों में व्यस्त परिवार को उनकी अनुपस्थिति का ध्यान नहीं गया। शाम को राहगीरों ने सड़क किनारे उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृत व्यक्ति के नाम पर बनी फर्जी रसीद, हरिद्वार में जमीन कब्जे की चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश

बेटी की शादी की तैयारियां और परिवार का दर्द

किशन पाल की बेटी नीलम की शादी रमईपुर के रखतारा से होनी थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, बारात के लिए ढोल-नगाड़ों की आवाजें गांव में गूंज रही थीं। लेकिन पिता की अचानक मौत ने इस खुशी को मातम में बदल दिया।

मृतक के पुत्र देशराज ने बताया कि चाहे जो भी हो, नीलम की शादी रोकी नहीं जाएगी। बारात आएगी और बहन की विदाई की रस्में पूरी की जाएंगी।

परिवार का व्यथा और शोक

किशन पाल की पत्नी ब्रजरानी, बेटियां नीलम, सोनी, माया, शिव देवी और बेटे देशराज व राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह क्षति असहनीय है, लेकिन वे बहन की शादी को पूरा करने का संकल्प लिए हुए हैं।

राजनीति की भेंट चढ़ा सरकारी स्कूल: ढाई साल से अधर में लटका निर्माण, बच्चों को प्राइवेट में भेजने को मजबूर अभिभावक

पुलिस की कार्रवाई और जांच

देवरी चौकी इंचार्ज राजकमल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 शादी की खुशियां हुईं मातम में बदल

जहां एक तरफ बारात और शादी की तैयारियां थीं, वहीं अचानक आई इस दुखद घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। अब ढोल-नगाड़े की जगह आंसू और शोक का सन्नाटा पसरा है। यह घटना परिवार के लिए एक गहरा सदमा साबित हुई है।

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 30 September 2025, 1:39 PM IST