हिंदी
आखिर क्यों SP कार्यालय पहुंची पीड़िता
Fatehpur: जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आज SP की चौखट पहुंच अपने साथ हुई घटना पर इंसाफ की गुहार लगाते हुवे बताया कि कैथनपुर मजरे सुसवन बुजुर्ग का रहने वाला सचिन ने उसकी मासूम 9 वर्षीय बच्ची को 19 जुलाई 2026 को उनकी अनुपस्थिति में उनकी नाबालिग पुत्री को बहाने से अपने घर ले गया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, खेत से लौटने पर पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली तथा उसके जननांग से रक्तस्राव हो रहा था। होश आने पर बच्ची ने कथित घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
इसके बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि अगले कई दिनों तक थाना पुलिस ने न तो समय पर एफआईआर दर्ज की और न ही पीड़िता का विधिवत चिकित्सीय परीक्षण कराया। बाद में 24 जुलाई को अपराध संख्या 162/26 दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पिता ननकू और दादा प्रमोद उर्फ राजू उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रभावशाली होने के कारण आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उनकी पुत्री का विधिसम्मत मेडिकल परीक्षण कराया जाए, मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएं, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
Location : Fatehpur
Published : 31 July 2026, 2:00 AM IST