फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा में आलू खोदने गए किसान सुनील राजपूत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के पुत्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

किसान की धारदार हथियार से हत्या (Image Source: Google)
Farrukhabad: जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी किसान सुनील राजपूत पुत्र हेतराम सिंह बुधवार सुबह अपने खेत पर आलू खोदने गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी दौरान उनके भाई अनिल राजपूत खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने सुनील को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। शरीर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। यह दृश्य देखते ही उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर चीख-पुकार मच गई। गांव में हत्या की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
परिजनों के अनुसार सुनील राजपूत सुबह खेत में आलू खोद रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या किस वजह से की गई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आपसी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक के पुत्र अमन कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि सुनील का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में हत्या की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
Nainital: रामनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Barabanki: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस गांव में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित कारणों की जांच कर रही है। हत्या की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।