
तालाब में डूबने से बच्चों की मौत (Img: AI Generated Image)
Etah: एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के धूमरी कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 9 वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु (9 वर्ष) पुत्र सिपाही लाल स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने दोस्तों के साथ पास के तालाब में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद बच्चे उसे बचा नहीं सके और शोर मचाने लगे।
ये भी पढ़ें- गंगा किनारे हंसी-खुशी पहुंची थी किशोरी… कुछ मिनट बाद बदल गया पूरा मंजर; बदायूं से चौंकाने वाला मामला
हिमांशु राधा देवी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें- एक जोरदार टक्कर और मच गई अफरा-तफरी… गंगा एक्सप्रेस-वे पर आधी रात कैसे टला बड़ा हादसा?
घटना की सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Location : Budaun
Published : 24 July 2026, 1:25 PM IST
Topics : Child Drowning etah news Pond Accident UP News