बलरामपुर में हाईवोल्टेज तारों की चोरी में यह निकला मास्टरमाइंड, पुलिस भी हैरान

बलरामपुर की श्रीदत्तगंज थाना पुलिस ने हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चोरी हुए सरकारी तारों की बड़ी खेप के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के आखिर यह नेटवर्क कैसे चल रहा था यह पता कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 July 2026, 6:01 AM IST

बलरामपुर: अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रीदत्तगंज थाने की मुस्तैद टीम ने क्षेत्र से चोरी हुए हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के तारों की एक बड़ी खेप के साथ एक शातिर चोर को दबोच लिया है।

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत का भारी मात्रा में सरकारी तार और तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक चार पहिया गाड़ी बरामद की है।

 एडिशनल एसपी विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार की निगरानी में श्रीदत्तगंज थाना प्रभारी अविरल शुक्ल की टीम लगातार इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव और सिपाही पवन सिंह यादव की टीम ने एक संदिग्ध वाहन को घेराबंदी करके रोका।

चोरी का ये सामान  हुआ बरामद

जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम की आंखें फटी की फटी रह गईं। गाड़ी के भीतर 33 केवी विद्युत लाइन के तारों के 8 बड़े बंडल ठसाठस भरे हुए थे। तोलने पर इस सरकारी तार का कुल वजन 417 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है।

एक चाकू ने खोल दी पूरी साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से गोण्डा जिले के बहेड़वा मलारी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय विजयभान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के तारों के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल हो रही चार पहिया गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे उतरौला न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Location :  Balrampur

Published :  7 July 2026, 5:59 AM IST