Dn Follow-Up: रोडवेज चालक व परिचालक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

महराजगंज कोल्हुई कस्बे में रविवार को रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था।

Updated : 18 May 2026, 5:55 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुई कस्बे में रविवार को रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस की सक्रियता से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

बाइक से ओवरटेक कर रुकवाई थी सरकारी बस

जानकारी के अनुसार,ये बस गोरखपुर से सोनौली जा रही थी फरेंदा के पास किसी सवारी को उतरते समय धक्का लग गया था।उसी बात को लेकर बस का पीछा कर कोल्हुई कस्बे में आरोपियों ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

गोरखपुर: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रिक्शे पर बाइक रखकर किया विरोध

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित रोडवेज कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने दर्जनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Best Budget SUVs 2026: पेट्रोल-सीएनजी के दाम बढ़ते ही अचानक बढ़ी इन 5 बजट एसयूवी की डिमांड, देती हैं सबसे तगड़ा माइलेज

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के ही चार आरोपियों अंश, राजपाल, कृष्णा कसौधन और कृष्णा पाठक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  18 May 2026, 5:54 PM IST

Advertisement