
उपनिदेशक से जवाब तलब
Maharajganj: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने देर शाम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। इस दौरान कई विभागों की योजनाओं को बी, सी और डी ग्रेड मिलने पर उन्होंने तीखी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी कमजोर प्रगति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं उद्योग विभागों की परियोजनाएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने पर्यटन परियोजनाओं में हो रही देरी पर कार्यदाई संस्था से समन्वय कर समयसीमा में सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए गए।
छात्रवृत्ति योजनाओं की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई कर प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। पीएम सूर्यघर योजना के तहत इस माह लक्ष्य पूरा करने का सख्त निर्देश देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा गया।
आगरा रोड पर दर्दनाक हादसा: टैंकर ने उजाड़ दिया घर, मां-बेटी की मौके पर मौत
पीएम कुसुम योजना में खराब प्रगति पर उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार से स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा दुग्ध एवं मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों के विस्तार और सदस्य संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा गया। 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम में सुधार के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरतमंद तक समय पर एंबुलेंस पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
Uttar Pradesh: बरेली में अवैध खेल का पर्दाफाश, गोलियों की आवाज़ से दहला इलाका, जानें फिर क्या हुआ
कन्या सुमंगला योजना के लंबित सत्यापन मामलों को इसी माह निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने चेताया कि जिन योजनाओं में प्रगति खराब पाई जाएगी, वहां जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 14 February 2026, 1:41 PM IST
Topics : Maharajganj News UP News UP Police